असीम अरुण के सम्मान में उमड़ा जैन समाज, जनकल्याण के प्रति समर्पण की हुई प्रशंसा

Date:

मेरठ। रेलवे रोड स्थित वर्धमान एकेडमी के प्रांगण में परम पूज्य आचार्य 108 श्री सौरभ सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित भव्य धार्मिक एवं सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) माननीय श्री असीम अरुण जी का जैन समाज की ओर से गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने मंत्री जी के जनकल्याण के प्रति समर्पण, प्रशासनिक दक्षता और कार्यशैली की सराहना की।

समारोह में श्री असीम अरुण जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जैन मंदिर रेलवे रोड एवं मंदिर कमिटी के पदाधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। जैन समाज के अध्यक्ष श्री सुरेश चंद्र जैन ‘रितुराज’ जी ने स्वागत भाषण देते हुए मुख्य अतिथि का अभिनंदन किया और समाज की ओर से अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में परम पूज्य आचार्य 108 श्री सौरभ सागर जी महाराज के मंच पर मंगल आगमन के साथ ही श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। पूज्य गुरुदेव के आगमन पर पूरा प्रांगण गुरु भक्ति के जयकारों से गूंज उठा। इसके पश्चात उनके चरणों में दीप प्रज्ज्वलन किया गया और आरती उतारी गई। धार्मिक वातावरण में उपस्थित श्रद्धालुओं ने आचार्य श्री का आशीर्वाद प्राप्त किया।

धर्मसभा को संबोधित करते हुए आचार्य श्री सौरभ सागर जी महाराज ने श्रद्धालुओं को अपने अमृत वचनों से धर्म और सन्मार्ग का संदेश दिया। उन्होंने समाज सेवा के प्रति समर्पित रहने तथा जीवन में धार्मिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी। आचार्य श्री ने उपस्थित श्रद्धालुओं को धर्म और समाज सेवा के पथ पर आगे बढ़ने का मंगल आशीर्वाद प्रदान किया।

समारोह के दौरान जैन समाज एवं जैन बोर्डिंग हाउस सोसाइटी की ओर से मंत्री श्री असीम अरुण जी को पूज्य आचार्य श्री के पावन सानिध्य में शॉल, स्मृति चिन्ह एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जैन समाज के पदाधिकारियों ने श्री असीम अरुण जी की उत्कृष्ट कार्यशैली, प्रशासनिक दक्षता, दूरदर्शिता तथा समाज सेवा के प्रति समर्पण की भूरि-भूरि प्रशंसा की। समाज की ओर से मंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं तेजस्वी जीवन की मंगल कामना भी की गई।

सम्मान ग्रहण करने के बाद श्री असीम अरुण जी ने पूज्य आचार्य श्री सौरभ सागर जी महाराज को श्रीफल अर्पित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने जैन समाज द्वारा किए गए स्वागत एवं सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया और समाज कल्याण के कार्यों में निरंतर समर्पित रहने की प्रतिबद्धता दोहराई।

मंत्री श्री असीम अरुण जी ने जैन समाज की सामाजिक भूमिका और जीवन मूल्यों की प्रशंसा करते हुए कहा, “जैन समाज सदैव से अहिंसा, करुणा, त्याग और उच्च नैतिक मूल्यों का प्रतीक रहा है। समाज कल्याण, शिक्षा, चिकित्सा और परोपकार के क्षेत्रों में जैन समाज का योगदान अतुलनीय और अनुकरणीय है।”

उन्होंने आगे कहा, “जैन समाज की निस्वार्थ सेवा भावना और अनुशासित जीवन शैली हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। मैं विश्वास दिलाता हूँ कि समाज के हर जनहितैषी प्रयास, उत्थान और कल्याणकारी कार्यों में मैं सदैव जैन समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहूँगा तथा समाज कल्याण के कार्यों में निरंतर समर्पित भाव से सहयोग करता रहूँगा।”

श्री असीम अरुण जी ने अहिंसा के मार्ग का अनुसरण करते हुए सामाजिक मूल्यों और जिम्मेदारियों के निर्वहन की जैन समाज की संकल्पित जीवनशैली की भी सराहना की। उन्होंने शिक्षा, चिकित्सा, परोपकार और समाज कल्याण के क्षेत्र में जैन समाज के योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए उसकी प्रशंसा की।

इस अवसर पर अध्यक्ष श्री सुरेश चंद्र जैन ‘रितुराज’ जी, सुरेंद्र जैन, योगेश जैन, नेटवर्क 10 न्यूज चैनल के डायरेक्टर नीरज जैन, समिति के समस्त पदाधिकारी तथा जैन समाज के बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। आचार्य श्री के पावन सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में धार्मिक श्रद्धा के साथ जनकल्याण और समाज सेवा की भावना भी प्रमुख रूप से दिखाई दी।

 

 

भवदीय:
समस्त जैन समाज
जैन बोर्डिंग हाउस सोसाइटी
वर्धमान एकेडमी, रेलवे रोड, मेरठ

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Boost your Brain Power! Indian World Record Holder Dr. Raviprasad Sajjan M. conducts an exclusive Memory Seminar for Students

YAGNAVALKYA PUBLIC SCHOOL (CBSE), INDIA- DR. RAVIPRASAD SAJJAN. M Unlocking...

भारत में हियरिंग हेल्थ के लिए नई राष्ट्रीय पहल ‘HEAR INDIA’

नई दिल्ली: भारत में हियरिंग हेल्थ से जुड़े विषयों...

iPhone Repair and Apple Service Centre in Andheri East Mumbai

An iPhone can develop problems involving its screen, battery,...

Varun Kaushik Films: From Commercials to Digital Content

The range of formats handled through Varun Kaushik Films...